रायपुर में आकाशीय बिजली गिरने से नाना दोयती सहित 7 बकरियो की मौत

रायपुर । रायपुर पुलिस थाना क्षेत्र के कलाल खेड़ी गांव में गुरुवार शाम करीबन 6 बजे खेत में बकरिया चरा रहे चरवाहे एवं दोयती पर अचानक आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय धर्मा नाथ एवं 11 वर्षीय दोयती गायत्री नाथ की मौके पर ही मौत हो गई एवं 7 बकरिया भी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मारी गई । यह घटना कलालखेड़ी गांव में उस समय हुई जब मृतक किसान अपने खेत में बकरिया चरा रहा था । मृतक किसान के परिजनों ने बताया कि उनके पास लगभग 50 भेड़ बकरिया थी, जिससे वे अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना की सूचना मिलने पर रायपुर पुलिस सहित राजस्व विभाग के गिरदावर डाल चन्द भील, एवं पटवारी नंदकिशोर बैरवा मौके पर पहुंचे और मृतक के शव का पंचनामा भरकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रायपुर में शव का पोस्टमार्टम करने के लिए भेजा। जहां बीसीएमओ अभिनव मीणा ने बताया कि रात होने के कारण शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार सूबह कराया जाएगा। घटना से क्षेत्र में शौक की लहर छा गई है।