अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा निर्धन कन्या का कन्यादान, सामाजिक सरोकार का सराहनीय उदाहरण

रणवीर सिंह चौहान

स्मार्ट हलचल /भवानी मंडी|स्थानीय गणेश मंदिर में अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति द्वारा एक अत्यंत सराहनीय एवं सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने वाला कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके अंतर्गत एक निर्धन कन्या हेतु कन्यादान सामग्री एकत्रित कर कन्या वर्षा सेन को उपहार स्वरूप दी गई। कार्यक्रम में समिति की सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पुनीत कार्य को सफल बनाया।

समिति की मीडिया प्रभारी सुधा फलेट ने बताया कि इस अवसर पर कन्या को पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ फूलों की माला पहनाई गई तथा हल्दी और मेहंदी की रस्में भी संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान मंगल गीतों का आयोजन हुआ, जिसमें महिलाओं द्वारा पांच पारंपरिक गीत गाकर वातावरण को भावपूर्ण और सांस्कृतिक रंग में रंग दिया गया।

समिति द्वारा कन्या को गृहस्थ जीवन की शुरुआत के लिए आवश्यक सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की गई, जिसमें इक्कीस साड़ियां, दो लहंगे, स्टील के बर्तन, एक चांदी का छल्ला, चांदी की पॉलिश का मंगलसूत्र, नथ, चूड़ियां सुहाग एवं मेकअप के सामान, वैनिटी किट ,पर्स, आर्टिफिशल ज्वैलरी सेट,बेडशीट, दरी, टॉवल, कंबल सहित अनेक छोटे-बड़े किचन उपयोगी सामान एवं अन्य उपहार शामिल रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी जाखेटिया ने कहा कि समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल जरूरतमंदों को सहयोग प्रदान करते हैं, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को भी सुदृढ़ करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में समिति की संरक्षिका श्रीमती शोभा गुप्ता द्वारा सभी उपस्थित लोगों को आइसक्रीम वितरित की गई, जिससे कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण एवं आनंदमय वातावरण में हुआ।

इस अवसर पर समिति की सचिव रजनी क्षोत्रिय ,रीना ऑदीचेय,,कोषाध्यक्ष रीना खंडेलवाल, राजेश बिरला, चंचल बियानी ,राजकुमारी सोनी ,प्रीति सोनी ,आशा काग्या  ,अलका भूतड़ा ,सावित्री भूतड़ा, सुशीला भूतड़ा, सीता खंडेलवाल ,शशि खंडेलवाल ,अंजु जयसवाल ,गीता कोठारी ,पुष्पा जी भूतड़ा,लक्ष्मी भूतड़ा ,कंचन राठी ,निशा भराड़ीया,दीपा खंडेलवाल, विजेश शर्मा ,गंगा गुप्ता ,डॉ अनीता दयाल ,सरोज गुप्ता , मीनाक्षी शर्मा , शिखा बिरला, अनेक सदस्याएं उपस्थित रहे।

रहे।