बूंदी-स्मार्ट हलचल|भारतीय मजदूर संघ जिला बूंदी का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष विकास दीक्षित ने नेतृत्व में जिला कलेक्टर महोदय, बूंदी से मिला ओर आंगनबाड़ी में व्याप्त समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय व माननीया उप मुख्यमंत्री महोदया एवं महिला बाल विकास मंत्री महोदय राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौपा गया।भारतीय मजदूर संघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष तोलाराम जी ने बताया कि आंगनबाड़ी में काफी समय से कर्मचारियों से सम्बन्धित काफी समस्याऐं चली आ रही है जिसमें वर्ष 2025-26 के बजट में ग्रेच्युटी के रूप में एक मुश्त राशि देने की घोषणा की थी लंबा समय व्यतीत होने के पश्चात भी आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
सेवानिवृत्ति के पश्चात पेंशन के रूप में 10000 राशि प्रति माह दिलवाई जाए, अधिकांश जिलों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता/ सहायिका को सेवानिवृत्ति पर देय बीमा राशि का भुगतान नहीं हो रहा है। अन्य प्रदेशों की भांति राजस्थान में भी सेवानिवृत्ति की आयु 65 वर्ष की जावे, ऑनलाइन कार्य अधिक होने के कारण उच्च क्वालिटी का टैबलेट/5 जी मोबाइल उपलब्ध करवाया जाए, चुनाव घोषणा पत्र में किए गए आंगनबाड़ी के मानदेय में 13500 रुपये एवं सहायिका के 6500 रूपये की घोषणा की गई थी उक्त सभी आदेश शीघ्र जारी कराने की मांग ज्ञापन में की गई।
इस दौरान प्रतिनिधि मंडल में संघटन मंत्री रामदत्त वैष्णव, विद्युत संघ से लक्षित, कर्मचारी महासंघ से सुदेश गौतम, ऋषिराज कुमावत, राजकुमार बंसल, भूपेंद्र सनाढ्य, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
