भवानी मंडी के वंशराज ने दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया

रणवीर सिंह चौहान भवानी मंडी
भवानी मंडी-स्मार्ट हलचल/ शहर के महाकाल कॉलोनी निवासी वंशराज सिंह कछवाहा आत्मज भवँर सिंह कछवाहा ने देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित एमएम ए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट) प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में वंशराज ने राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए सिल्वर मेडल जीता । वंशराज शुरू से एक बॉक्सिंग खिलाड़ी है और कोटा में रहकर बॉक्सिंग एकेडमी में ट्रेनिंग भी ली है लेकिन एमएमए (मिक्स्ड मार्शल आर्ट) जैसी प्रतियोगिता में पहली बार ही भाग लिया वो भी बगैर किसी कोच के। यह प्रतियोगिता डब्लू डब्लू इ (WWE) की तरह पिंजरे (केज) में आयोजित की जाती है जिसमे दोनों खिलाड़ी और रेफरी के अलावा कोई नहीं रहता।