आसींद में भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, माफी की मांग

दिनेश साहू

आसींद। स्मार्ट हलचल|टोंक में भाजपा प्रदेश प्रभारी राधा मोहन अग्रवाल द्वारा सचिन पायलट के प्रति की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद विरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को आसींद बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन के दौरान देवसेना जिला अध्यक्ष लादू लाल गुर्जर के सानिध्य में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्रित हुए और भाजपा प्रदेश प्रभारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

इस मौके पर लादू लाल गुर्जर ने कहा कि भाजपा नेता द्वारा कांग्रेस पार्टी और सचिन पायलट के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी पूरी तरह अशोभनीय है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि राधा मोहन अग्रवाल को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द माफी नहीं मांगी गई तो विरोध प्रदर्शन को और तेज किया जाएगा।