विधायक आक्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने एक दूसरे को मिठाई खिला खुशी मनाई।
ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी चुनाव की सोमवार को मतगणना में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक बहुमत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओ में हर्ष व्याप्त है। सोमवार को विधायक कार्यालय पर बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता बडी एलईडी पर मतगणना का रूझान देखते रहे। मतगणना के दौरान पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पूर्ण बहुमत की जानकारी मिलते ही कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हो गया। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने एक दुसरे को बंगाली रसगुल्ला खिलाकर जीत की बधाई दी।
विधायक आक्या ने इसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकास विजन की जीत बताया। उन्होने कहा की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत प्रत्येक क्षैत्र में प्रगति कर रहा है। इन प्रदेशो की जनता ने मोदी पर विश्वास जताते हुए भाजपा को ऐतिहासिक बढ़त दिलाई।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अशोक रायका, अनिल ईनाणी, एडवोकेट ओम शर्मा, शेलेन्द्र झंवर, नवीन पटवारी, रवि विराणी, गिरीश दिक्षीत, सोहनलाल आंजना, रामप्रसाद बगेरवाल, पिंटु मीणा, विनीत तिवारी, कालु सेन, गोपाल जाजु, कुलदीप शर्मा, महेन्द्र सिंह, रवि बैरागी व हर्षद दशोरा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
