भीलवाड़ा । स्मार्ट हलचल|अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौर के आव्हान पर भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष लक्की ब्यावट के नेतृत्व मे आज से कर्मचारियों की लंबीत मांगों पर सरकार के संवेदनहीन रवेये के विरोध में 5 मई से चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा ।
महासंघ के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अमित व्यास ने बताया की आंदोलन को लेकर महासंघ को विभिन्न कर्मचारी संगठनो का समर्थन प्राप्त है, और कल से सभी कर्मचारी काली पट्टी बांधकर करेंगे काम,
आगे लक्की ब्यावट ने बताया की कर्मचारियों को लंबित मांगों को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठनों की संयुक्त बैठक में कर्मचारियों की वाजिब मांगों पर सरकार के संवेदनहीन रवेये पर रोष व्यक्त करते हुए सर्वसम्मति से प्रदेशव्यापी आंदोलन का निर्णय लिया गया है, पिछले डेढ़ माह से कर्मचारियों की वेतन से पैसों की कटौती के बाद भी निजी अस्पतालों में आर जी एच एस सुविधा ठप पड़ी है गंभीर बीमारियों से जूझ रहे कर्मचारियों और पेंशनर इलाज के लिए दर-दर भटक रहे हैं वित्तीय वर्ष बीत जाने के बाद भी समर्पित अवकाश का नगद भुगतान नहीं हुआ इसके विरोध में प्रदेश भर के कर्मचारी 5 मई से काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे साथ ही प्रतिदिन 1 घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन का विरोध दर्ज कराएंगे महासंघ ने चेतावनी दी है कि इसके बाद भी सकारात्मक कदम नहीं उठा तो प्रदेश स्तर पर उग्र आंदोलन और कार्य बहिष्कार की घोषणा की जाएगी ।
