(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल|बिजौलियाँ पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो अंतर्राज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 246 किलो 620 ग्राम अफीम डोडा चूरा, 1 पिस्टल, दो मैगजीन और 21 जिंदा कारतूस जब्त किए हैं।थानाधिकारी स्वागत पांड्या ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि एक संदिग्ध सफेद रंग की अल्काजर कार पुलिस का लोगो लगाकर लाडपुरा चौराहा से बिजौलिया की ओर आ रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एनएच-27 के केसरगंज कट पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार को रुकवाकर तलाशी ली गई, जिसमें 13 प्लास्टिक कट्टों में भरा अवैध डोडा चूरा बरामद हुआ। साथ ही कार से अवैध हथियार भी मिले। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
इनको किया गिरफ्तार –
तकदीर सिंह उम्र 27 वर्ष और दलजीत सिंह उम्र 37 वर्ष निवासी बरनाला, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जब्त डोडा चूरा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 37 लाख रुपये बताई जा रही है। तस्करी में प्रयुक्त लग्जरी कार को भी जब्त कर लिया गया है।
