गंदगी व कीचड़ युक्त सड़क से ग्रामीण परेशान, लोकसभा अध्यक्ष से की समाधान की मांग

लाखेरी -स्मार्ट हलचल|देईखेड़ा क्षेत्र की खरायता पंचायत के डडवाडा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को विभिन्न समस्याओं को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोटा स्थित केंप कार्यालय में ज्ञापन दिया। ग्रामीण लंबे समय से समस्याओं से जूझ रहे हैं। ग्रामीणो ने बताया कि गांव में मुक्तिधाम के रास्ते व राजकीय विद्यालय की चार दिवारी निर्माण की मांग को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को ज्ञापन सोपा। भाजपा नेता भंवरलाल प्रजापत ने बताया कि गांव में मुक्तिधाम जाने के लिए कच्ची सड़क बनी हुई है, वो भी झाड़ियो से अटा हुआ है, जिसके चलते बरसात में कीचड़ होने से शवयात्रा को लेकर वहां पहुंचने में ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वही गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर के चार दिवारी नही होने से वहां अध्ययनरत विद्यार्थियों को मवेशियों व श्वानों से खतरा बना रहता है, साथ ही विद्यालय परिसर में गंदगी भी बनी रहती है। ग्रामीणों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को कोटा केम्प कार्यालय में पहुंच कर समस्याओं से अवगत कराते हुए ज्ञापन देकर समस्याओं के समाधान की मांग की है।