सांगोद में पेयजल आपूर्ति बढ़ाने की मांग लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने पीएचईडी अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

रवि मीणा

सांगोद। स्मार्ट हलचल|भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के बीच सांगोद नगर में गहराते पेयजल संकट को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी ने कड़ा रुख अपनाया है। बुधवार को नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मनोज सुवालका के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करके जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपकर पेयजल आपूर्ति का समय बढ़ाने और दोनों समय सप्लाई देने की मांग की।
भीषण गर्मी में एक समय की आपूर्ति नाकाफी
ज्ञापन सौंपते हुए ब्लॉक अध्यक्ष मिर्जा शकील अहमद, नगर अध्यक्ष मनोज सुवालका, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष असरार अहमद, पूर्व नगर अध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, नगर प्रभारी जगदीश नागर, हेमंत नंदवाना, पूर्व सरपंच फूलचंद गोचर, नगर सचिव सलीम अंसारी ने कहा कि सांगोद में गर्मी का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे पानी की खपत में भारी बढ़ोतरी हुई है। वर्तमान में विभाग द्वारा 24 घंटे में मात्र एक बार, वह भी केवल एक घंटे के लिए पानी की सप्लाई दी जा रही है। बताया कि बढ़ती आबादी और घरों में कूलरों के बढ़ते उपयोग के कारण यह आपूर्ति ऊंट के मुंह में जीरे के समान सिद्ध हो रही है। आम जनता को अपनी बुनियादी जरूरतों के लिए भी पानी नसीब नहीं हो पा रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कई वार्डों में पानी बहुत कम आ रहा है उसे भी सुचारू किया जाए।
कांग्रेस कमेटी की प्रमुख मांगें:
नगर कांग्रेस कमेटी ने ज्ञापन के माध्यम से विभाग के समक्ष दो प्रमुख मांगें रखी हैं:
सांगोद नगर में पेयजल की आपूर्ति सुबह और शाम, दोनों समय सुनिश्चित की जाए।
जल आपूर्ति की अवधि को 1 घंटे से बढ़ाकर कम से कम डेढ़ (1.5) घंटा किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि कई मोहल्लों में गंदा पानी आने की भी शिकायत है उसे पर भी ध्यान दिया जाए।
आंदोलन की चेतावनी
मनोज सुवालका ने विभाग को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जनहित को देखते हुए जलापूर्ति में तुरंत सुधार नहीं किया गया, तो कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बैठेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जनता को इस तपती गर्मी में राहत नहीं मिली, तो विभाग के विरुद्ध आंदोलन छेड़ा जाएगा।
इस दौरान नगर उपाध्यक्ष शांतिलाल सुमन, युवा कांग्रेस जिला महासचिव सिद्धार्थ सुवालका, पूर्व पार्षद बृजमोहन रेगर, नगर महासचिव गजेंद्र सिंह, नगर संगठन महासचिव निरंजन जैन, नगर उपाध्यक्ष ऋषिराज मेघवाल, नगर महासचिव दिलीप सेन, छात्र नेता भोजराज गुर्जर, सत्यनारायण मेहता, नगर महासचिव दिनेश सोनी, सिद्धार्थ मीणा, मोहम्मद सलीम, शौकत अंसारी, हरिराम मेहता, रघुवीर मीणा, अल्पसंख्यक जिला प्रवक्ता मुसव्विर खान, राधेश्याम नायक, ब्रजराज मीणा, नगर प्रवक्ता शकील बैग, युसूफ अली, इकबाल सिंगीवाला, डॉक्टर इलियास, एफ़ाज़ हुसैन, उरफान अंसारी, रफीक नियारगीर, चंदन अरविंद, हिमांशु नागर, इलियास अंसारी, महावीर मेघवाल, अजहर अंसारी, घनश्याम यादव, अर्जुन नायक, शंभू दयाल मेघवाल सहित कांग्रेस कमेटी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द समाधान की मांग करि!