हरि हरात्मक यज्ञ में विष्णु सहस्त्रनाम की 80 हजार आहुतियां लगाई

सवाईपुर ( सांवर वैष्णव ):- कस्बे के निकटवर्ती बड़ला गांव में बोर का मंड देवनारायण मंदिर पर पीपल विवाह और काल भैरव की मूर्ति स्थापना को लेकर यज्ञ की शुरुआत बुधवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हुई, तीसरे दिन गुरुवार को पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन कुंड में विष्णु सहस्त्रनाम की 80 हजार आहुतियां लगाई । ग्रामीणों ने बताया कि बडला-पीथास रोड़ पर स्थित बोर का मंड देवनारायण भगवान के यहां पर काल भैरव की मूर्ति स्थापना के साथ ही भगवान देवनारायण का पीपल संग विवाह के पंच दिवसीय पंच कुंडात्मक श्री हरि हरात्मक यज्ञ चल रहा, जिसमें तीसरे दिन शुक्रवार को प्रातः 8:15 बजे स्थापित देवी देवता की पूजा अर्चना की तथा हवन कुंड में आहुतियां लगाई, वही भेरुनाथ की मूर्ति का चावला धिवास, घृता धिवास, फला धिवास और फुला धिवास किया गया । पांच हवन कुंड पर 40 जोड़ों ने विष्णु सहस्त्रनाम की 80 हजार आहुतियां लगाई । पीपल विवाह के लिए शनिवार को महा अभिषेक होगा एवं सायं 5 बजे बड़ी हरणी से मंगरी के देवनारायण भगवान के यहां से बारात बड़ला गांव आएगी, जो रविवार अल सुबह देवनारायण और पीपल का शुभ विवाह होगा, रविवार को ही काल भैरव की मूर्ति स्थापना और हरि हरात्मक यज्ञ की पूर्णाहुति होगी ।।