भीलवाड़ा । ब्राह्मण प्रोफेशनल फाउंडेशन भीलवाड़ा के तत्वाधान में क्रिकेट टूर्नामेंट कॉर्पोरेट प्रीमियर लीग सीजन 2 का आगाज चित्तौड़ रोड स्थित निजी स्कूल ग्राउंड पर दूधिया रोशनी में हुआ। टूर्नामेंट का शुभारंभ करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व महापौर राकेश पाठक, कुणाल ओझा, दीपक सुल्तानिया, योगेश व्यास, केशव शर्मा ने रंगा रंग आतिशबाजी के साथ ट्रॉफी का अनावरण किया तथा टॉस करवाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ करवाया ।
आयोजन समिति के आशीष उपाध्याय व शरद शुक्ला ने बताया कि टूर्नामेंट के पहले मैच में खेले गए रोमांचक मुकाबले में डीएसए टाइटंस ने कोटेक वारियर्स को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीएसए टाइटंस की टीम ने 10 ओवर में 121 रन बनाए। जवाब में डीएसए टाइटंस ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 8 ओवर में 122/3 बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। चिन्मय बिरला 20बॉल पर 39रन बनाकर व गेंदबाजी में 2विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच बने। दूसरे मैच में मेवाड़ रॉयल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीआईसी HFC हंटर को 51रन से हराया । पहले बल्लेबाजी करते हुए मेवाड़ रॉयल्स ने 10 ओवर में 154 रन का मजबूत स्कोर बनाया जवाब में आईसीआईसी एचएफसी हंटर की टीम 9.5 ओवर में 103 रन पर ऑल आउट हो गई । 22 गेंद पर कुल 50 रन बनाकर अक्षत जैन मैन ऑफ द मैच बने।
तीसरे मैच में पिरामल चैंपियंस ने दस ओवर में 186 रन का विशाल स्कोर बनाया जिसके जवाब में इलाइट आईडीएफसी दस ओवर में मात्र 84 रन ही बना सकी। पिरामल चैंपियंस की इस मैच की जीत में मैन ऑफ द मैच मनोज चतुर्वेदी रहे ।
