शिवराज बारवाल मीना
टोंक/डिग्गी । स्मार्ट हलचल|आगामी माह में 26 जून 2026 को आयोजित होने वाले 23वें जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन की रूपरेखा एवं तैयारियों को लेकर जाट समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित समिति जिला टोंक की बैठक रविवार 10 मई 2026 को दोपहर 1:15 बजे आयोजित की जाएगी।
बैठक समिति अध्यक्ष राजेश बगड़िया की अध्यक्षता में जाट समाज धर्मशाला प्रांगण डिग्गी, मालपुरा, टोंक में आयोजित होगी।
समिति के प्रवक्ता रामधन जावल्या ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में सम्मेलन की व्यवस्थाओं, आयोजन की रूपरेखा, जिम्मेदारियों के निर्धारण एवं अन्य आवश्यक विषयों पर चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों से समय पर उपस्थित रहने की अपील की गई है।
