चोरी ओर नकबजनी के मामलों में वांछित शातिर अपराधी जगदीश कंजर गिरफ्तार, कई थानों की पुलिस खोज रही थी अपराधी को, ईनाम था घोषित

भीलवाड़ा । पुर थाना पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए चोरी एवं नकबजनी के प्रकरणों मे वांछित अपराधी जगदीश कंजर को गिरफ्तार कर लिया है । आरोपी एक साल से फरार चल रहा था और ईनामी अपराधी था। थाना कुंवारिया जिला राजसमंद तथा थाना आसीन्द जिला भीलवाडा मे पांच-पांच हजार रूपये का ईनामी अपराधी है जगदीश कंजर। अपराधी थाना कारोई व थाना करेडा मे भी नकबजनी के प्रकरणो मे वांछित है। एसपी धर्मेन्द्र सिंह द्वारा जघन्य अपराधो एवं संपत्ति संबंधित अपराधो मे वांछित अपराधियों की धरपकड के लिए अभियान चलाया जा रहा है इस हेतु वृद्धराज अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सहाडा के निर्देशन में व मांडल वृत्ताधुनरी राहुल जोशी के निकटतम सुपरविजन मे विशेष टीम का गठन किया जिसका नेतृत्व कन्हैया लाल थानाधिकारी थाना पुर ने किया।
अभियुक्त जगदीश कंजर अपने साथियों के साथ मिलकर रात के समय धार्मिक स्थानों पर चोरी करने, मंदिरो से छत्र एवं सोना चांदी के आभुषण चोरी करने की घटनाएं कारित करता है, जिसके विरूद्ध थाना कारोई, थाना करेडा, थाना आसीन्द जिला भीलवाडा एवं थाना कुंवारिया जिला राजसमंद मे धार्मिक स्थानों पर चोरी के प्रकरण दर्ज है । आरपी शातिर प्रवृति के है घटना के बाद से ही आरोपी फरार हो गये, जिनकी तलाश की जा रही थी। वांछित अपराधियो की धरपकड हेतु गठित टीम ने थाना सर्कल के देवली गांव मे स्थित जुरायम पेश कौम के डेरो पर दबिश देकर वांछित अपराधी जगदीश कंजर पिता बंशी लाल कंजर उम्र 46 साल निवासी देवली थाना पुर जिला भीलवाडा को डिटेन किया गया। उक्त जगदीश कंजर थाना आसीन्द मे नकबजनी के प्रकरण मे वांछित होकर अपराधी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 5000 रूपयों का ईनाम रखा तथा जिला राजसमन्द के थाना कुंवारिया मे भी नकबजनी के प्रकरण मे वांछित होने से 5000 रूपये का ईनामी अपराधी है। इसके अतिरिक्त आरोपी भीलवाडा जिले के ही थाना कारोई व थाना करेडा मे भी नकबजनी के प्रकरणो मे वांछित है। पुलिस टीम मे चंद्रवीर सिंह हैड कांस्टेबल, रामचन्द्र एचसी, राजवीर सिंह (विशेष योगदान), विनोद कुमार (विषेश योगदान), सुर्य प्रकाश, विरेन्द्र कुमार, जगदीश , जगदीश, मुकेsh कुमार शामिल रहे ।