भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल हुए राजकुमार लड्डा
कोटा। स्मार्ट हलचल|भारतीय उद्योग एवं व्यापार मंडल, नई दिल्ली की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में कोटा के वरिष्ठ सामाजिक एवं व्यापारिक कार्यकर्ता राजकुमार लड्डा को सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता द्वारा वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से किया गया।
देश में व्यापारिक एवं सामाजिक क्षेत्र में लड्डा द्वारा किए गए कार्यों और सेवाओं को दृष्टिगत रखते हुए उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जिम्मेदारी सौंपी गई है। संगठन ने आशा व्यक्त की है कि वे प्रदेश और देशभर के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान तथा उनके हितों की रक्षा के लिए सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे।
राजकुमार लड्डा वर्तमान में डिविजनल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वे लायंस क्लब कोटा एवं शॉपिंग सेंटर विकास समिति के अध्यक्ष पद का दायित्व भी निभा चुके हैं।
