राजपूत समाज की पहल: जरूरतमंद महिलाओं को दी मासिक आर्थिक सहायता

राजपूत समाज की पेंशन मुहिम सातवें माह में, अब 40 महिलाएं लाभान्वित

कोटा। स्मार्ट हलचल|राजपूत समाज कोटा द्वारा जरूरतमंद, विधवा एवं परित्यक्ता महिलाओं को आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराने की मुहिम के तहत सोमवार को कंसुआ स्थित मैरिज गार्डन में सहायता राशि वितरित की गई। समाज की ओर से बताया गया कि यह अभियान लगातार सातवें माह जारी है और वर्तमान में 40 महिलाओं को मासिक सहायता दी जा रही है।
कार्यक्रम में अभियान से जुड़े रविन्द्र सिंह हाड़ा ने कहा कि समाज के लोगों के छोटे-छोटे सहयोग से यह पहल शुरू की गई थी, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को नियमित सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि हर माह समाज के सदस्य बैठक कर अभियान के विस्तार और अधिक जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने पर चर्चा करते हैं।

प्रोफेसर गोपाल सिंह नरूका ने कहा कि सीमित संसाधनों से शुरू हुई यह पहल अब व्यवस्थित रूप ले रही है। उन्होंने सामूहिक सहयोग को समाज के लिए सकारात्मक पहल बताया।
भाजपा प्रदेश प्रवक्ता लोकेंद्र सिंह राजावत ने कहा कि समाज के जरूरतमंद परिवारों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन में सभी वर्गों की भागीदारी महत्वपूर्ण है।
कार्यक्रम में भवानी सिंह सोलंकी ने बालिकाओं की शिक्षा एवं समय पर विवाह की आवश्यकता पर विचार रखे, जबकि बुद्धराज सिंह हाड़ा ने समाज में विधवा विवाह को बढ़ावा देने की बात कही।
इस अवसर पर विवेक सिंह सिसोदिया, टीकम सिंह नरूका, राजेश सिंह परिहार, हेमलता चौहान, गजेंद्र सिंह खींची, मुकेश सिंह राजावत, महावीर सिंह शक्तावत, महावीर सिंह शेखावत, प्रताप सिंह हाड़ा, कुलदीप सिंह नरूका, नरेंद्र सिंह सेंगर, मांगू सिंह राजावत एवं सुरेन्द्र सिंह हाड़ा सहित समाज के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।