गंगापुर – नेशनल हाईवे भीलवाड़ा गणेशपुरा के पास हाईवे के दोनों तरफ जंगल में आग लग गई लगातार आग फैलती गई । 2 घंटे के बाद भीलवाड़ा से पहुंकी दमकल ने लाग पर काबू पाया। समय रहते आग पर काबू नहीं पाया जाता तो पास ही स्थित कपास फैक्ट्री में भारी नुकसान की संभावना बन गई थी। आगे की सूचना मिलने पर गंगापुर पुलिस भी मौके पर पहुंची। गंगापुर नगर पालिका में दमकल के लिए फोन किया तो जानकारी में आया की दमकल गाड़ी 7 दिन से भीलवाड़ा सर्विस पर है। जिसके चलते भीलवाड़ा से दमकल मौके पर पहुंची और दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर कब पाया गया। आगे के कारण मुख्य राजमार्ग के दोनों और लगी हुई झाड़ियां व पेड़ जलकर राख हो गए।
