जे पी शर्मा
बनेड़ा – जनगणना 2027 के प्रथम सत्र को लेकर के प्रगणकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से नगरपालिका के सभा भवन में शुरू हुआ। प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलेक्टर भीलवाड़ा द्वारा जनगणना 2027 के प्रथम चरण हेतु प्रगणकों को 10 से 12 मई तक आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर चार स्तर पर आयोजित करवाया जा रहा है। जिसमें 26 प्रगणकों को प्रशिक्षक के रूप मे नंदराम शर्मा एवं कुशाल जसवाल द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
