शंभूपुरा में बालाजी मंदिर पर तृतीय पाटोत्सव एवं विशाल भजन संध्या 17 को

ओम जैन

शंभूपुरा। स्मार्ट हलचल|शंभूपुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर पर भव्य पाटोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।मन्दिर कमेटी अध्यक्ष कृष्ण गोपाल न्याति एव कार्यक्रम संरक्षक राम प्रसाद जाट ने बताया कि 16 मई सुबह मन्दिर में अभिषेक होगा एवं 16 मई शाम 8 बजे से जय सिया राम मित्र मंडल द्वारा संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जाएगा। 17 मई सुबह हवन होगा, तत्पश्चात ध्वजा चढ़ाई जाएगी।
17 मई श्याम को विशाल भजन संध्या होगी जिसमे सुर सम्राट गोकुल शर्मा भजनों की प्रस्तुति देंगे एव बालाजी का प्रसाद वितरण किया जाएगा।
कमेटी सदस्यों एव ग्राम वासियों द्वारा जोरो सोरों से तैयारियां की जा रही है।