रिद्धिमा बल्दवा ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स में हासिल किए 95 प्रतिशत अंक

चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। प्रतापनगर निवासी रिद्धिमा बल्दवा ने सीबीएसई 12वीं कॉमर्स बोर्ड परीक्षा में 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर परिवार एवं क्षेत्र का नाम रोशन किया है। रिद्धिमा हिंद जिंक स्कूल की छात्रा हैं और उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया है।

रिद्धिमा के पिता निलेश बल्दवा व्यवसायी हैं, जबकि माता डॉ. इन्द्रा बल्दवा मेवाड़ गर्ल्स कॉलेज, गांधीनगर में उप प्राचार्य पद पर कार्यरत हैं। रिद्धिमा ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारजनों, दादा-दादी, माता-पिता एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन और आशीर्वाद को दिया है।

रिद्धिमा ने बताया कि उन्होंने नियमित अध्ययन, स्कूल में अध्यापकों द्वारा दिए गए ज्ञान एवं घर पर मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई कर यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि भविष्य में उनका लक्ष्य चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनकर देश और समाज की सेवा करना है।

रिद्धिमा की इस उपलब्धि पर परिजनों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।