( महेन्द्र नागौरी)
लू और सड़क हादसों से बचाव को लेकर आमजन से अपील
भीलवाड़ा |स्मार्ट हलचल|जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह यादव ने आमजन से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने दुपहिया वाहन चालकों से हेलमेट और चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने को कहा है।
एसपी यादव ने कहा कि तेज गर्मी के कारण वाहन चालकों को चक्कर, थकान और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याएं हो सकती हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। हेलमेट सिर को धूप और हादसों से सुरक्षा देता है, जबकि सीट बेल्ट गंभीर चोटों से बचाने में मदद करती है।
उन्होंने आमजन से दोपहर में अनावश्यक यात्रा से बचने, पर्याप्त पानी पीने और गर्मी में सतर्कता बरतने की सलाह दी। साथ ही कहा कि यातायात नियमों की पालना कर ही सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
