ग्राम स्वास्थ्य जागरूकता योग रैली का आयोजन,योग अपनाने का दिया संदेश

बानसूर। स्मार्ट हलचल|अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कें प्रचार-प्रसार एवं योग व आयुर्वेद कें प्रति ग्रामीणों कों जागरूक करने के उद्देश्य से राजकीय आयुर्वेद औषधालय,आयुष्मान आरोग्य मंदिर गूंता ब्लॉक बानसूर के तत्वावधान में सहायक निदेशक डॉ. मुकेश कुमार आर्य के निर्देशन में ग्राम स्वास्थ्य जागरूकता योग रैली का आयोजन किया गया।रैली कों आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी प्रभारी व आयुष्मान आदर्श ग्राम योजना कें जिला सहायक नोडल अधिकारी डॉ. रजनीकांत घीलोटिया नें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान योग प्रशिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को योगाभ्यास करवातें हुए ग्रामीणों और विद्यार्थियों को योग के महत्व से अवगत कराया गया। साथ ही विद्यार्थियों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में औषधीय पौधों के महत्व,वृक्षारोपण और उनके उपयोग की जानकारी दी गई एवं औषधालय में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देकर ब्रोशर भी वितरित किए गए। प्रभारी अधिकारी डॉ. रजनीकांत घीलोटिया ने कहा कि योग व्यक्ति के आध्यात्मिक, शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आमजन से प्रतिदिन योग करने तथा आयुर्वेद को अपने जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की। इस अवसर पर नर्स शीतल, योग प्रशिक्षक ऋषिपाल शर्मा, योग प्रशिक्षिका सुकिता सहित विद्यालय स्टाफ, ग्रामीण व विद्यार्थी मौजूद रहें। इसी तरह आयुष्मान आरोग्य मंदिर होलावास में भी योगाभ्यास व जागरूकता रैली के माध्यम सें लोगों कों जागरूक किया गया।औषधालय चिकित्सा प्रभारी डॉ. रविकांत घिलोटिया ने आमजन से योग को अपनाने की अपील की। इस दौरान कंपाउंडर अजीत चौधरी, योग प्रशिक्षक तेजपाल शेखावत, सहित विद्यालय स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहें।