इंद्रगढ़- स्मार्ट हलचल|इंद्रगढ़ लोनाबा रोड पर आज सवेरे लगभग 3 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से पैंथर (नर) घायल हो गया। राहगीर की सूचना पर वन विभाग टीम मौके पर पहुंची और घायल पैंथर को रेस्क्यू कर राजकीय वाहन से इंद्रगढ़ वन विभाग लेकर पहुंचे। इंद्रगढ़ पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा घायल पैंथर का प्राथमिक उपचार कर उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार अनुसार घायल पैंथर को कोटा चिडयाघर नयापुरा रेस्क्यू सेंटर में इलाज के लिए छोड़ा गया है।
इंद्रगढ़ क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह ने बताया कि उपवन संरक्षक व उप क्षेत्र निर्देश कोर RVTR इंदरगढ़ लोनाबा मार्ग पर किसी राहगीर द्वारा बताया गया कि शायद रात के अंधेरे में किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से एक पैंथर (नर) घायल हो गया है। घायल पैंथर की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में पैंथर को इंद्रगढ़ वन विभाग रेंज लेकर पहुंचे जहां पशु चिकित्सा अधिकारी से प्राथमिक उपचार करवा कर उच्च अधिकारियों के निर्देशानुसार कोटा चिडयाघर नयापुरा में रेस्क्यू सेंटर में इलाज के लिए छोड़ा है।
