लाडपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एमआर टीकाकरण अभियान का शुभारंभ, 45 बच्चों को लगे टीके

(शिव जांगिड़)

लाडपुरा ।स्मार्ट हलचल|कस्बे के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार को खसरा और रूबेला की रोकथाम के लिए एमआर (MR) टीकाकरण अभियान का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान के तहत पहले दिन क्षेत्र के 5 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों को प्रतिरक्षी टीके लगाए गए।

पहले दिन 45 बच्चों का हुआ टीकाकरण

स्वास्थ्य केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार, अभियान के पहले दिन कुल 45 बच्चों को टीके लगाए गए। चिकित्सा टीम ने बच्चों के स्वास्थ्य की जांच के बाद उन्हें डोज़ दी। चिकित्सा विभाग के इस कदम से क्षेत्र के अभिभावकों ने राहत की सांस ली है।

ये रहे मौजूद:

इस अभियान के शुभारंभ के अवसर पर डॉक्टर राहुल चौधरी, एएनएम लाजवंती कोली, आशा सहयोगिनी लीला वैष्णव और दुर्गा वैष्णव सहित स्वास्थ्य केंद्र का स्टाफ और कई जागरूक ग्रामीण अपने बच्चों के साथ उपस्थित थे।