कंवलियास, 19 मई।स्मार्ट हलचल|मॉर्डन स्पोर्ट्स एकेडमी, कंवलियास के मैदान में आयोजित 31वीं जिला स्तरीय सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता का सोमवार को रंगारंग समापन हुआ।जिला हैंडबॉल संघ के सचिव तेज प्रताप सिंह ने बताया कि बालक वर्ग के रोमांचक फाइनल में मॉर्डन स्पोर्ट्स एकेडमी, कंवलियास ने मॉर्डन पब्लिक स्कूल, कंवलियास को 24-23 के करीबी अंतर से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। वहीं बालिका वर्ग के फाइनल में उखलिया टीम ने जय सिया राम एकेडमी को 17-12 से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि विनोद जोशी ने विजेता व उपविजेता टीमों को हैंडबॉल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला हैंडबॉल संघ अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, उपाध्यक्ष किशोर छतवानी, तारा चंद नायक, पुष्पेंद्र सिंह राठौड़, श्रीराम सेन, हर्षित गोखरू, गणपत सिंह राठौड़, दुर्गेश सिंह राठौड़, विक्रम सिंह राठौड़ एवं देशराज जाट सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधक किशोर छतवानी के साथ हिम्मत जोशी, अखिलेश उपाध्याय, विष्णु जी वैष्णव, विष्णु टेलर, गोपाल भांबी सहित ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी 23 मई को अजमेर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भीलवाड़ा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच मॉर्डन पब्लिक स्कूल एवं हैंडबॉल क्लब, कंवलियास के मध्य खेला गया था।
