Wednesday, May 20, 2026

बदं रहे करेडा क्षेत्र के मेडिकल स्टोर

सम्पत लाल कुमावत

करेडा – भारतीय दवा विक्रेता सघं व राजस्थान केमिस्ट एलायंस के आह्वान पर ई-फार्मेसी के विरोध में कस्बे सहित उपखंड क्षेत्र के मेडिकल स्टोर बदं रहे। बदं के दौरान दवा विक्रेताओं ने विरोध जताते हुए बताया कि कोरोना काल में मरीजों तक दवा की आपूर्ति बनाए रखने के लिए ई-फार्मेसी को अस्थाई रूप से अनुमति दी गई थी। लेकिन महामारी समाप्त होने के वर्षो बाद भी ये व्यवस्था जारी होने से कई आनलाइन दवा कम्पनियां बिना सख्त नियम और स्पष्ट गाइडलाइन से काम कर रही है और भारी छूट देने से पारम्परिक मेडिकल व्यापार को नुकसान पहुंचा रहे हैं। वहीं आनलाइन दवा लोगों के स्वास्थ्य के लिए खतरा बन सकती है। सभी दवा विक्रेताओं ने सरकार से आनलाइन दवा बिक्री पर सख्त नियम लागू करने व पारंपरिक मेडिकल व्यवसाय की सुरक्षा की मागं की है। बदं के दौरान कस्बे सहित उप खंड क्षेत्र के मेडिकल स्टोर पूर्णतया बदं रहे । वहीं मेडिकल स्टोर बदं रहने के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पडा।