बूंदी -स्मार्ट हलचल।राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड के सामुदायिक विकास से मृदुल अग्रज सेवा दल द्वारा पेच ग्राउंड स्थित स्काउट गाइड भवन पर अभिनंदन कार्यक्रम व स्काउट संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सीओ स्काउट प्रदीप चित्तौड़ा मुख्य अतिथि रहे, स्थानीय संघ प्रधान चतुर्भुज महावर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारिणी अध्यक्ष त्रिभुवन गौतम, स्थानीय संघ सचिव सतीश कुमार जोशी, पूर्व उपप्रधान स्काउट अनीता चित्तौड़ा, सीओ सुरेंद्र मेहरडा व मधु कुमारी मंचासीन रहे।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए सर्कल ऑर्गेनाइजर प्रदीप चित्तौड़ा ने कहा कि आज बालक बालिकाओं के सर्वांगीण विकास की दिशा में स्काउट गाइड की अहम भूमिका है। स्काउटिंग गाइडिंग की पाठशाला में निर्धारित सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक रूप से नईं पीढ़ी का सुदृढ़ व्यक्तित्व उन्नयन किया जाता है इसलिए हमें बालकों को इससे जोड़कर का लाभांवित करना चाहिए। जिले की स्वर्णिम ऐतिहासिक उपलब्धियों व शख्सियत से जुड़े विचार साझा किए। अध्यक्षीय उद्बोधन में चतुर्भुज महावर ने जिले की उपलब्धियों को साझा किया वहीं स्थानीय संघ सचिव सतीश कुमार जोशी और कार्यकारिणी अध्यक्ष त्रिभुवन गौतम ने सामुदायिक विकास कार्यक्रमों में स्काउटिंग के योगदान की जानकारी दी। इससे पूर्व सभागार में पहुंचने पर मृदुल अग्रज सेवा दल के सदस्यों द्वारा अतिथियों का माल्यार्पण व स्कार्फ पहनाकर अभिनंदन किया गया। वरिष्ठ अग्रज लीडर बुद्धिप्रकाश पुंडीर ने स्वागत उद्बोधन द्वारा सभी का अभिनंदन किया। सीओ सुरेंद्र मेहरड़ा व मधु कुमारी ने जिले में संचालित स्काउट गाइड गतिविधियों की जानकारी दी, विश्वजीत जोशी, जितेंद्र कुमार शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन संयुक्त सचिव डॉ सर्वेश तिवारी ने किया व अग्रज दल नायक देव प्रकाश ओझा ने आभार प्रकट किया।
इससे पूर्व बारां से बूंदी जिला मुख्यालय पहुंचकर चितौडा कार्यभार ग्रहण किया, असिस्टेंट स्टेट ऑर्गेनाइजिंग कमिश्नर दिलीप कुमार माथुर ने शुभकामनाएं प्रेषित की। स्काउट गाइड कार्यकर्ताओं ने चित्तौडा का साफा पहनाकर अभिनंदन किया।इस अवसर पर गाइड कैप्टन रजिया खातून, कब मास्टर शुभम गोयल, सहित हंसराज चौधरी, नरेंद्र गौतम, सुखलाल चौधरी, यशवंत टेलर, महावीर सेन, सीताराम, सोहन सिंह शीहर, हेमराज ओड, राजेंद्र शर्मा, सुबोध गर्ग, विमल शर्मा, दीपक मेघवाल आदि उपस्थित रहे।
