डिजिटल प्लेटफॉर्म से होंगे रजिस्ट्रेशन, युवतियों के लिए निःशुल्क व्यवस्था
भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीयसर्व ब्राह्मण महासभा की बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज शर्मा की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय महावीर पार्क के पास आयोजित हुई। बैठक में भीलवाड़ा में होने वाले प्रदेश स्तरीय सर्व ब्राह्मण युवक-युवती परिचय सम्मेलन को लेकर विभिन्न समितियों का गठन किया गया।
प्रदेश महामंत्री बृजेश पारीक ने बताया कि सम्मेलन के रजिस्ट्रेशन डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से किए जाएंगे, जबकि युवतियों के लिए रजिस्ट्रेशन निःशुल्क रहेगा।
कार्यक्रम संयोजक अनुभव जोशी, सह संयोजक गोपाल पारीक एवं दीपक व्यास सहित विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। वहीं युवक-युवतियों के बायोडाटा और स्मारिका प्रकाशन के लिए अलग संयुक्त समिति का गठन भी किया गया।
बैठक में सम्मेलन को सफल बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान रामगोपाल पारीक, रमेश जोशी, सुनील त्रिवेदी सहित कई ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
