हिंगलाज माता मंदिर बूंदी में एक दिवसीय ज्योतिष सेमिनार का आयोजन हुआ सम्पन्न

बूंदी- स्मार्ट हलचल।शहर के बाल चंद पाड़ा नवसागर पार्क क्षेत्र में बाईपास रोड पर स्थित हिंगलाज माता मंदिर पर 24 मई रविवार को एकदिवसीय ज्योतिष सेमिनार का आयोजन सम्पन्न हुआ।

प्रदेश के प्रसिद्ध एस्ट्रोलाजर विनोद कानूनगो,
रमल स्पेशलिस्ट नरेंद्र संतानी, ज्योतिष आचार्य डाक्टर सुजाता कुकरेजा का हिंगलाज माता मंदिर बूंदी पहुंचने पर सालवी समाज की ओर से एवं मंदिर पर उपस्थित गणमान्य लोगों ने स्वागत सत्कार किया गया।

सालवी समाज के अध्यक्ष राजकुमार राठौड़ ने बताया कि इस एक दिवसीय सेमिनार में सैकड़ों लोगों ने
प्रदेश के प्रसिद्ध एस्ट्रोलाजर विनोद कानूनगो,
रमल स्पेशलिस्ट नरेंद्र संतानी, ज्योतिष आचार्य डाक्टर सुजाता कुकरेजा, को स्वेच्छा से हिंगलाज माता मंदिर पहुंचकर अपनी जन्म कुंडली, हस्तरेखा दिखा कर भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम रविवार को हिंगलाज माता मंदिर परिसर में सुबह 9बजे से शाम 6:00 बजे के बाद तक चलता रहा सभी आगंतुक अपने भविष्य के बारे में जानकारी प्राप्त कर यहां से संतुष्ट हो कर गये। समाज अध्यक्ष राठौड़ ने बताया कि आगे भी लोगों की उत्सुकता को देखते हुए ऐसे कार्यक्रम आयोजित करवाये जाते रहेंगे।