अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर स्टिकर; धार्मिक स्थलों, कॉलेजों और अस्पतालों में लगेगा

अनिल कुमार

ब्यावर।स्मार्ट हलचल।अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद द्वारा हिंदू समाज की सुरक्षा और सेवा के लिए एक बड़ी पहल की गई है। परिषद ने ब्यावर से ‘राष्ट्रीय हिंदू हेल्पलाइन नंबर स्टिकर अभियान’ का भव्य शुभारंभ किया है। यह शुरुआत संगठन के प्रांत अध्यक्ष मुकेश सोनी के जन्मदिन के विशेष अवसर पर की गई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष मुकेश सोनी की गरिमामयी मौजूदगी में संगठन महामंत्री मनीष व्यास, उपाध्यक्ष अनिल गुप्ता, संगठन मंत्री बंटी कुमावत और सहसंगठन मंत्री कमलेश रावत ने विधिवत रूप से इस हेल्पलाइन स्टिकर का विमोचन किया।

संस्थापक डॉ. तोगड़िया के निर्देश पर अभियान शुरू
परिषद के कोषाध्यक्ष सुनील पाड़लेचा ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि संगठन के संस्थापक डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया के दिशा-निर्देशानुसार आज से पूरे प्रांत में यह अभियान छेड़ दिया गया है। इसके तहत आम जनता और विशेषकर महिलाओं की मदद के लिए बालिका शिक्षण संस्थानों, कॉलेजों, अस्पतालों, धार्मिक स्थलों और अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थानों पर यह हेल्पलाइन नंबर स्टिकर लगाए जाएंगे।

24 घंटे मिलेगी आपातकालीन सहायता
संगठन के पदाधिकारियों ने इसे हिंदू समाज की सुरक्षा और सेवा की दिशा में एक मील का पत्थर बताया। इस हेल्पलाइन के जरिए किसी भी आपात स्थिति या संकट के समय पीड़ित व्यक्ति को 24 घंटे तत्काल सहायता और सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा। ब्यावर के साथ-साथ यह अभियान आज से ही अजमेर, किशनगढ़ और उदयपुर सहित पूरे प्रांत में एक साथ शुरू कर दिया गया है।

ये रहे उपस्थित
इस विमोचन कार्यक्रम के दौरान टीकम छाबड़ा, विधि सलाहकार एडवोकेट सुनील दुबे, मोहित पीपाड़ा, उमेद चौहान, कपिल सोनी, एडवोकेट तुषार शर्मा, विक्की भाटी, ललित शर्मा और सुरेश सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।