बूंदी, 26 मई। स्मार्ट हलचल।राज्य सरकार ने एक आदेश जारी कर अतिरिक्त जिला कलक्टर के स्थान पर अब जिला कलक्टर को बूंदी नगर परिषद का प्रशासक नियुक्त किया हैं। जब तक नगर परिषद में नए निर्वाचित बोर्ड का गठन नहीं हो जाता, तब तक जिला कलक्टर ही इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।स्वायत्त शासन विभाग की ओर से इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 23 जनवरी 2026 को जारी विभागीय अधिसूचना के तहत नगर परिषद क्षेत्र से संबंधित अतिरिक्त जिला कलक्टर को प्रशासक नियुक्त किया गया था। प्रशासनिक कारणों से इस व्यवस्था में बदलाव किया गया हैं और बूंदी जिला कलक्टर को प्राधिकारी/प्रशासक नियुक्त किया गया हैं। आदेशानुसार प्रशासक के रूप में जिला कलक्टर नगर परिषद में निर्वाचित बोर्ड के गठन होने तक परिषद की सभी शक्तियों का प्रयोग करेंगे।
