नेहरू के आदर्शों को आत्मसात कर देश निर्माण का संकल्प लिया कांग्रेसजनों ने


निंबाहेड़ा में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

निंबाहेड़ा, 27 मई 2026
(ज़ाकिर हुसैन)

स्मार्ट हलचल।नगर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी निंबाहेड़ा के तत्वावधान में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की 62 वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को स्थानीय माल गोदाम रोड स्थित नेहरू पार्क में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने पंडित नेहरू की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया।श्रद्धांजलि सभा में नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष बंशीलाल राईवाल एवं क्रय-विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष गोपाल आंजना एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों ने पंडित नेहरू के विचारों को आधुनिक भारत की मजबूत नींव बताते हुए कहा कि उन्होंने देश को लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्ष एवं वैज्ञानिक सोच वाला राष्ट्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वक्ताओं ने कहा कि पंचशील सिद्धांत, सार्वजनिक क्षेत्र की स्थापना, शिक्षा एवं औद्योगिक विकास जैसे दूरदर्शी निर्णयों ने भारत को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाई।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने “पंडित जवाहरलाल नेहरू अमर रहें” के नारों के साथ उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प भी लिया। सभा में वक्ताओं ने कहा कि पंडित नेहरू का व्यक्तित्व केवल एक राजनेता तक सीमित नहीं था, बल्कि वे आधुनिक भारत के शिल्पकार एवं प्रगतिशील विचारधारा के प्रेरणास्रोत थे।

इस अवसर पर निंबाहेड़ा युवा कांग्रेस अध्यक्ष जसवंत सिंह आंजना,जिला कांग्रेस कमेटी महासचिव मनोहर सिंह मीणा, सचिव नुसरत खान, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग नगर अध्यक्ष मोहम्मद कुरैशी,नगर कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष मुकेश मेघवाल, महासचिव ओमप्रकाश शर्मा, सचिव धीरज नगरिया, ब्रह्मलाल उपाध्याय, प्रवक्ता रवि जाजपुरा,कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीनारायण चौहान,जिला फुटबॉल संघ सचिव फैसल खान, जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग उपाध्यक्ष मंसूर अली बोहरा, प्रवक्ता आज़ाद गौरी, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ जिला सचिव शांतिलाल लाडना, नगर सेवादल मुख्य संगठक दिनेश गुप्ता, ब्लाक सेवादल मुख्य संगठक उदित मीणा, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष रोमी पोरवाल, स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष राजेश सांड, पूर्व पार्षद शोभाराम जाट, उदयराम पहाड़िया, रामचंद्र बामणिया, एवं मांगरोल ग्राम पंचायत प्रशासक गोपाल रूल, बाडी ग्राम पंचायत प्रशासक गोपाल रैगर एवं यू.एस.शर्मा,रशीद खान,अजीत जैन,रमेश सेन, फिरोज खान, हिमांशु बैरवा, मांगीलाल बामणिया,गणेशलाल सोनी, मांगीलाल किर,कन्हैयालाल तेली,प्रेमचंद जाट,श्रवण आंजना, महावीर पालेचा, लक्ष्य आंजना, हितेश भराडीया,अनिल मीणा एवं कांग्रेस कार्यालय प्रभारी ज़ाकिर हुसैन सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।