गंगापुर, मोना शर्मा- गंगापुर में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त हो गई है और सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए है । वही गुरुवार को कस्बे के बाजार बंद रहे जिससे सन्नाटा पसरा दिखा । नगर कांग्रेस कमेटी ने कस्बे में जुलूस निकाला, जगह-जगह कचरा साफ किया, गंगापुर नगर पालिका के मुख्य द्वार के बाहर कचरा जलाकर प्रदर्शन किया ओर अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल को ज्ञापन दिया । वही इस दौरान दुकान खोलकर बैठे व्यापारियों को गुलाब का फूल देकर बंद करने की अपील की गई व प्रदर्शन किया गया । इस बीच पदाधिकारी ओर दुकानदारों के बीच कहासुनी भी हुई, गंगापुर पुलिस मौके पर पहुंची और बातचीत कर मामले को सुलझाया। सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष भीलवाड़ा रामदेव चन्नाल, शिव प्रकाश गवारी, राजेश मल्होत्रा व अधिशासी अधिकारी पंकज कुमार मंगल के बीच वार्ता सफल हुई ।
तीन नए जमादार नियुक्त
सोनू हरिजन, सीताराम हरिजन, हीरालाल हरिजन तीनों को नए जमादार नियुक्त किया गया। 6 दिन से गंगापुर कस्बे में चल रही हड़ताल, चरमरा रही सफाई व्यवस्था पर विराम लग गया ।
