प्रतिभा सम्मान समारोह को लेकर बनी रणनीति, जिला स्तरीय समिति का गठन
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। गाड़री society की महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को खरडेश्वर महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हुई। बैठक में समाज के प्रतिभा सम्मान समारोह के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई तथा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समिति का गठन किया गया।बैठक में मुख्य अतिथि भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं गाड़री महासभा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश गाड़री घटियावली रहे, जबकि अध्यक्षता गाड़री महासभा युवा प्रदेश अध्यक्ष देवीलाल गाड़री चिकसी ने की।
बैठक के दौरान समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजजनों के सम्मान हेतु प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित करने पर विचार-विमर्श किया गया। समाज के वरिष्ठजनों ने कार्यक्रम को व्यापक एवं सफल बनाने के लिए सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर आयोजन समिति संयोजक रामलाल चिकसी, अध्यक्ष देवराज घटियावली, उपाध्यक्ष राजेश बोरखेड़ा, किशन सुवानिया, कैलाश मुरौली, महामंत्री रामरतन रोजड़ा, राहुल बिलिया, महेश सेमलिया, कोषाध्यक्ष मिट्ठू जाफरखेड़ा, संगठन मंत्री अर्पित अरनोदा, प्रचार मंत्री कन्हैया सुवानिया, सह मंत्री पिंटू मंडपिया, लेहरू सेमलिया, कार्यालय प्रभारी प्रकाश बानसेन एवं प्रवक्ता भेरू सतुपरा सहित कई समाजजन उपस्थित रहे।
