क्रिकेट संघ कोटा जिला अध्यक्ष मनोज शर्मा के द्वारा 51 हजार रुपये दिया जा रहा है इस मैच के दौरान
बी एम राठौर
स्मार्ट हलचल।सांगोद 29 मई को सांगोद कोटा रोड ईदगाह मैदान में सांगोद इलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा डे नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 8 दिनों से किया जा रहा है जिसमे अब तक 32 टीमों के मध्य मैच खेला जा चुका है सांगोद इलेवन क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष मोहम्मद अजहर वह उपाध्यक्ष तारिफ पठान ने बताया कि ईदगाह मैदान में सांगोद इलेवन क्रिकेट क्लब के द्वारा डे नाइट टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन पिछले 8 दिनों से किया जा रहा है जिसमें अब तक 32 टीमों के मध्य मैच खेला जा चुका है। इस क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रथम पुरस्कार ₹51000 कोटा जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष मनोज शर्मा के द्वारा दिया जा रहा है वह द्वितीय पुरस्कार ₹25000 मुजफ्फिर ठेकेदार के द्वारा दिया जा रहा है। बुधवार रात्रि को ईदगाह मैदान में चैंपियन इलेवन वह जलाल इलेवन टीमो के मध्य
क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। इस मैच के मुख्य अतिथि सर्वोदय एजुकेशनल ग्रुप के चेयरमैन हाजी अब्दुल गफ्फार मिर्ज़ा रहे जिन्होंने दर्शकों व खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल को खेल की भावना से सौहार्द वह भाईचारे के साथ खेलने से एक-दूसरे के प्रति प्रेम की भावना वह खिलाड़ियों का शारीरिक व मानसिक विकास होता है मैच दो टीमों के मध्य खेला जाता है जिसमें से एक टीम जीतती है वह दूसरी टिम हारती है लेकिन हारे हुए खिलाड़ियों को मायूस नहीं होना चाहिए बल्कि अगली बार जीत के लिए प्रयास करना चाहिए मेच की अध्यक्षता जेएलएन ग्रुप के संस्थापक डॉक्टर आजम बेग ने की विशिष्ट अतिथि व वक्फ कमेटी सचिव मजीद भाई सिंगीवाला,जिला देहात कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष असरार अहमद,डॉक्टर अशरफ बैग, देहात अल्पसंख्यक उपाध्यक्ष सलीम अंसारी मुदस्सिर मिर्ज़ा,शाकिर मिर्जा ठेकेदार,मोहम्मद आरिफ रहे जिनका मोहम्मद अजहर,तारीफ पठान,नदीम मिर्जा,जिशान मिर्ज़ा,सईद अनवर,तंसिफ मिर्जा, टिल्लू के द्वारा साफा बाद फूलों की माला पहनाकर वह शील्ड भेंटकर स्वागत सम्मान किया मेच का ठोस चैंपियन इलेवन ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दस ओवर में 108 रन का लक्ष्य दिया जलाल इलेवन दस ओवर में 65 रन ही बना पाई चैम्पियन इलेवन ने यह मैच जीतकर सेमीफाइनल में जगह बनाली है इस मैच का मैन ऑफ़ द मैच लक्की को दिया गया डॉ॰ अजहर मिर्ज़ा ने 17 बोलो पर 33 रन बनाएं मैच की एंपायरिंग शोएब मिर्जा व शहजाद खान ने की मैच को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे जिससे ईदगाह मैदान खचाखच भरा हुआ था
