अवैध देशी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार,हथियार बरामद

बानसूर । स्मार्ट हलचल।स्थानीय थाना पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक युवक को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि मंडीजा बसई निवासी नीरज उर्फ खल्ली को अवैध हथियार रखने के आरोप में पकड़ा गया।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद किया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।