प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में युवा मोर्चा निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : कृष्णपाल सिंह चूंडावत
चित्तौड़गढ़, स्मार्ट हलचल। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा नगर मंडल चित्तौड़गढ़ द्वारा शनिवार को नव मनोनीत प्रदेश मंत्री कृष्णपाल सिंह चूंडावत का मेवाड़ी परंपरा के अनुसार पाग पहनाकर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री कृष्णपाल सिंह चूंडावत ने कहा कि भारतीय जनता युवा मोर्चा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने का एक सशक्त माध्यम है। संगठन द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रदेशभर के युवाओं को संगठन से जोड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भारतीय जनता युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। साथ ही उन्होंने संगठन के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए युवाओं के हितों, संगठन विस्तार एवं जनसरोकारों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम के दौरान संगठन की मजबूती, युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश गाड़री, नगर अध्यक्ष अविनाश शर्मा, पवन गोस्वामी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष रवि मेनारिया, धीरज सुखवाल, शुभम सुखवाल, हिमांशु जाजू, हेमंत भोई, रवि सालवी, सोनू शेखावत, नीलेश नीलमणि, नवीन तनेजा, भरत जोशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
