महवा जिला अस्पताल में 87 यूनिट रक्तदान, विधायक सहित कई लोगों ने किया रक्तदान
नीरज मीणा
महवा। स्मार्ट हलचल/रविवार को राजकीय जिला अस्पताल महवा में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र मीणा ने किया। इस अवसर पर विधायक ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को मानव सेवा का संदेश दिया तथा प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति से रक्तदान करने की अपील की।
विधायक राजेंद्र मीणा ने कहा कि रक्तदान महादान है और इसके माध्यम से किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान शिविरों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
यह विशाल रक्तदान शिविर भारत सिंह मीणा (लैब प्रभारी एवं पूर्व अध्यक्ष, भारत विकास परिषद महवा) के नेतृत्व में आयोजित किया गया। शिविर में कुल 87 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जिसे राजकीय जिला अस्पताल दौसा की ब्लड बैंक टीम द्वारा संग्रहित किया गया।
शिविर में विधायक राजेंद्र मीणा, भारत सिंह मीणा एवं डॉ. मनोज शर्मा ने रक्तदान किया। वहीं भारत सिंह मीणा के दोनों पुत्र लव और कुश ने भी रक्तदान कर युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।
रक्तदान शिविर के बाद विधायक राजेंद्र मीणा ने जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों का हालचाल जाना तथा चिकित्सकों और अस्पताल प्रशासन से चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सा सेवाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।
कार्यक्रम में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रामसिंह मीणा, डॉ. मनोज शर्मा, डॉ. दिनेशचंद मीणा, डॉ. रविकांत अग्रवाल, कपिल सरपंच, भगवान सहाय तिवारी, मंडल अध्यक्ष धारा सिंह गुर्जर, प्रयास लाइब्रेरी से दिनेश सैनी, राकेश रायपुर, नारंग मीणा वीरेंद्र सैनी पाखर सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उल्लेखनीय है कि जिला अस्पताल महवा में यह दूसरा रक्तदान शिविर था। इससे पूर्व 15 सितंबर 2025 को आयोजित रक्तदान शिविर में 267 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया था।
