भरत सिंह कटारिया
स्मार्ट हलचल।प्रदेश में लगातार बढते तापमान के साथ ही उदयपुरवाटी के ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गंभीर हो रहा है कोट गांव में पिछले कई दिनों से पीने के पानी को लेकर ग्रामीण परेशान हैं ग्रामीणो द्वारा कई बार जलदाय विभाग को अवगत करवाया जा चुका है परन्तु कोई समाधान नहीं हुआ जलदाय विभाग द्वारा संचालित निःशुल्क पानी टैंकर भी नहीं पहुंच रहे हैं जिससे ग्रामीण काफी परेशान हैं परेशान ग्रामीणों ने आज जलदाय विभाग कार्यालय पर प्रदर्शन किया। जलदाय विभाग AEN अनूप अग्रवाल ने लोगो की समस्या को गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिया है कि कल से कोट गांव में नियमित टैंकरो के माध्यम से सप्लाई सुचारू करवा दी जाएगी साथ ही खराब पडे हेडपंपो व टयुबेलो को जल्द ही ठीक कर दिया जायेगा प्रदर्शन करने वाले जनसेवक सुनील शेरावत, युवा नेता प्रकाश चन्द सैनी, अंकित स्वामी, राजेश स्वामी, सुनील स्वामी, विशाल, भवानी राजोरिया, विष्णु गुर्जर रमेश सैनी, रोहिताश्व गुर्जर, कृष्ण गुर्जर आदी मौजुद रहे।
