भीलवाड़ा । जिला पुलिस अधीक्षक सागर राणा (IPS) के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शाहपुरा राजेश आर्य के निर्देशन व वृताधिकारी कोटडी सुरेश कुमार डाबरिया के सुपरविजन में पारोली थानाधिकारी सियाराम (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने अफीम डोडा चूरा तस्करी के एक साल पुराने मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मामले में वांछित और घटना में प्रयुक्त क्रेटा कार के मालिक व डोडा चूरा मंगवाने वाले मुख्य आरोपी को 800 किलोमीटर दूर फरीदकोट, पंजाब से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी राजवीन्द्र सिंह उर्फ राजू अरोड़ा उम्र 40 वर्ष पिता जोगेन्द्र सिंह निवासी: दोदा, पुलिस थाना कोटपाई, तहसील गिदड़बाहा, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब है । 25 मार्च 2025 की रात को पुलिस थाना कोटड़ी द्वारा की गई नाकाबंदी के दौरान। पुलिस ने बताया एक क्रेटा कार (नम्बर DL2CAF7142) से कुल 239 किलो 730 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त किया गया था। पुलिस ने मौके से रामाकिशन जाट (निवासी हरिमा, नागौर) को गिरफ्तार किया था, जबकि उसका साथी ओमप्रकाश मेघवाल निवासी भटनोखा, नागौर मौके से फरार हो गया था। मामले के अनुसंधान के दौरान डोडा चूरा बेचने वाले आरोपी राधाकिशन मेहर निवासी हरो का खेड़ा, मांडलगढ़ को भी पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज चुकी है। इस मामले में कोटड़ी थाने पर प्रकरण संख्या 65/2025, धारा 8/15, 8/25, 8/29 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज है। टीम में हरिराज हैड कांस्टेबल , मनीष कुमार कांस्टेबल, शैतान सिंह कांस्टेबल, रणजीत कांस्टेबल शामिल थे ।
