दीपक राठौर
बिजौलियाँ| स्मार्ट हलचल।श्री श्री 1008 श्री ब्रह्मलीन श्री रामदास जी महाराज की असीम कृपा से श्री नरसिंह द्वारा मन्दाकिनी महादेव मंदिर पर पुरषोत्तम मास के उपलक्ष्य में श्री स्वामी जी मुक्तानंद जी महाराज सरस्वती चित्रकूट धाम के मुखारविंद से भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। नरसिंह द्वारा के श्री श्याम दास जी त्यागी महाराज के सानिध्य में कथा 8 जून सोमवार से 14 जून रविवार तक आयोजित होगी । समय दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा । 8 जून को ही प्रातः 9.00 बजे जलयात्रा मन्दाकिनी महादेव मंदिर से शुरू होकर चारभुजा नाथ मंदिर, पंचायत चौक, तेजाजी चौक से होकर वापस मन्दाकिनी महादेव मंदिर तक निकाली जाएगी। जिसमें सभी समाजो को आमंत्रित किया गया है।कथा का आयोजन भक्त मंडल एवं समस्त ग्रामवासी बिजौलियां द्वारा किया जा रहा है। आयोजनकर्ताओं ने अधिक से अधिक लोगों को कथा श्रवण का लाभ लेने को आमंत्रित किया है। बताते चलें कि पुरुषोत्तम मास (अधिक मास) में श्रीमद् भागवत कथा श्रवण करने का अनंत गुना फल मिलता है । यह मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस दौरान कथा सुनने से जन्म-जन्मांतर के पाप कट जाते हैं और घर-परिवार में सुख-शांति तथा समृद्धि आती है। भागवत कथा श्रवण से पापों से मुक्ति मिलती हैं और आत्मा पवित्र होती है। मान्यता है कि भागवत कथा के प्रभाव से जीव भवसागर से पार हो जाता है और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है ।कथा श्रवण से न केवल सुनने वाले का, बल्कि उनके पितरों का भी तर्पण और उद्धार होता है। सांसारिक चिंताओं, क्रोध और द्वेष से मुक्ति मिलती है। मन में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य का उदय होता है। सामान्य दिनों की तुलना में पुरुषोत्तम मास में किए गए जप, तप, और कथा श्रवण का फल कई गुणा अधिक प्राप्त होता है ।
