(कुमार अंकेश)
बानसूर |स्मार्ट हलचल।बास दयाल थाना पुलिस व डीएसटी टीम नें अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। थाना प्रभारी कश्मीर सिंह ने बताया कि पुलिस टीम नें झगडेत स्टैंड श्मशान घाट के पास से आरोपी कुलदीप उर्फ केडी निवासी सांथलपुर को गिरफ्तार कर उसके क़ब्ज़े से एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर बरामद किया हैं। आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी पनियाला, बानसूर, मुंडावर औंर कुचामन सिटी पुलिस थानों में विभिन्न धाराओं के तहत कुल 5 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी से पूछताछ शुरू कर दी हैं। कार्रवाई के दौरान कांस्टेबल धर्मेंद्र की विशेष भूमिका रही।
