(पंकज पोरवाल)
भीलवाड़ा।स्मार्ट हलचल।गर्मी के मौसम में पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सेवाओं को सुचारू रखने के लिए जिला कलेक्टर श्री जसमीत सिंह संधू की अध्यक्षता में सोमवार को पीएचईडी कार्यालय में समर कंटिन्जेंसी की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पीएचईडी, स्वास्थ्य विभाग, एवीवीएनएल और नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि आमजन को पानी, बिजली और चिकित्सा सुविधा में कोई परेशानी न हो। जिला कलेक्टर ने पीएचईडी के अधिकारियों को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में समय पर पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने, खराब हैंडपंप और ट्यूबवेल की मरम्मत तेज करने को कहा। बैठक में जिला कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में पेयजल, दवाओं और आपातकालीन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया साथ ही अस्पतालों के लिए फायर छव्ब्, आपातकालीन व्यवस्था में, विद्युत वायरिंग की जांच और फायर सेफ्टी के उपाय तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए। जिला कलेक्टर ने एवीवीएनएल के अधिकारियों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज उच्च शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने और निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में नगर निगम को शहर की गुणवत्ता पूर्वक रूप से साफ सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश प्रदान किए गए। जिला कलेक्टर ने कहा कि गर्मी में सभी विभाग समन्वय बनाकर काम करें और जनता को राहत पहुंचाना सर्वाेच्च प्राथमिकता रहे। इस दौरान जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधीक्षण अभियंता धनपत राज सोनी वृत्त भीलवाड़ा, एवं परियोजना के अधीक्षण अभियंता विनोद कुमार गर्ग, अधिशाषी अभियंता मयंक शर्मा, खंड शाहपुरा तथा परियोजना अधिशाषी अभियंता सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
