सबको साथ लेकर समाज का विकास करना ही पद की सार्थकता- संत दिग्विजय राम

माहेशवरी युथ सोसायटी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

स्मार्ट हलचल।माहेश्वरी युथ सोसायटी निंबाहेड़ा का नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह राम स्नेही संप्रदाय के दिग्विजय रामजी महाराज के मुख्य आतिथ्य मे आदर्श कॉलोनी स्थित महेश एजुकेशन एण्ड चेरीटेबल ट्रस्ट के भवन मे रविवार सांयय संपन्न हुआ। सर्वप्रथम संत दिग्विजय राम व मंचासिन अतिथियों द्वारा भगवान महेश की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंचासीन अतिथियों एवं समाजजनों द्वारा संत दिग्विजय राम का स्वागत सत्कार किया गया। इसके उपरांत युथ सोसायटी की नई कार्यकारिणी का समाज अध्यक्ष उमेश तोतला व उनकी कार्यकारिणी द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के आगामी महेश नवमी के कार्यक्रम के पोस्टर का संत एवं मंचासीन अतिथियों द्वारा वामोचन भी किया गया। संत ने शपथ ग्रहण से पूर्व शपथ ले रहे पदाधिकारियों को समाज को एकजुट रखने व समाज के विकास के लिए सभी को साथ लेकर चलने का आह्वान किया। उन्होने अपने प्रवचन मे कहा कि माहेश्वरी समाज जहां भारत की जीडीपी बढ़ाने मे सबसे अग्रणी है वही धार्मिक कार्यो मे भी सबसे आगे है। संत ने दुसरो के हित के समान कोई धर्म नही होना बताया साथ ही जो दुसरो का हित करता है उसका स्वयं ही कल्याण हो जाता है। उन्होने समाज मे वर्तमान परिपेक्ष मे कमियों पर चेतावनी देते हुए कहा कि यही स्थिति रही तो सारे भवन खंडहर हो जाएंगे। कोई इन्हे देखने वाला नही मिलेगा इस पर चिंतन की जरूरत है। इसके उपरांत उन्होने माहेश्वरी युथ सोसायटी अध्यक्ष मनीष सोनी एवं उनकी कायकारिणी को समाज सेवा हेतु शपथ दिलाई। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष नानालाल भूतड़ा, तहसील अध्यक्ष शिवनारायण धुप्पड़, तहसील युवा अध्यक्ष कन्हैया माहेश्वरी, समाज अध्यक्ष उमेश तोतला, महिला मंडल अध्यक्ष कृष्णा जेतलिया, समाज के पुरूषोत्तम झंवर, सत्यनारायण मुंदड़ा, रामपाल काबरा, शोभागमल चंण्डक, कृष्ण गोपाल काबरा, श्याम सोनी सहित बड़ी संख्या मे समाजजन उपस्थित थे।