कनवाड़ा में के आर देवता ने दी प्रस्तुति, श्रीराम महायज्ञ के तहत जागरण संपन्न, आज पूर्णाहुति

अविनाश मीणा

घाड़ (देवली), टोंक|स्मार्ट हलचल।कनवाड़ा स्थित गणेश जी की बावड़ी में नव कुंडात्मक श्रीराम महायज्ञ के तहत बीती रात एक जागरण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध राजस्थानी कलाकार के आर देवता ने अपनी प्रस्तुति दी, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े।के आर देवता की प्रस्तुति सुनने के लिए पंडाल में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। उनकी कलाकारी और मंच संचालन ने दर्शकों को आकर्षित किया। यह कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें भक्ति और मनोरंजन का मिश्रण देखने को मिला।

जागरण में अन्य कलाकारों ने भी अपनी प्रस्तुतियां दीं।

भजन गायक भरत धाकड़ (बीजवाड़) और महावीर धाकड़ (तीतरिया) ने भजन प्रस्तुत किए। पूजा राजस्थानी (कोटा) और सोनू सैनी (भीलवाड़ा) ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए, जबकि कॉमेडियन मुकेश छैला ने दर्शकों का मनोरंजन किया। गणेश मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि श्रीराम महायज्ञ की पूर्णाहुति आज होगी। इसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हो जाएगा। क्षेत्र के भक्त आज महायज्ञ में शामिल होकर धार्मिक लाभ प्राप्त करेंगे।

आयोजकों ने जागरण को सफल बनाने के लिए सभी कलाकारों, क्षेत्रवासियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के युवा बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।