वंशिका गर्ग मृत्यु प्रकरण की निष्पक्ष जांच की मांग: अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, कोटा

कोटा, 9 जून 2026 ।

स्मार्ट हलचल।अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (पूर्वी राजस्थान )के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग के आह्वान पर पूर्व युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमराज जिन्दल और कोटा जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंघल के नेतृत्व में आज जिला कलेक्टर, कोटा के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार को ज्ञापन प्रेषित करने हेतु एडीएम सिटी विनोद कुमार मल्होत्रा सौंपा गया।
जिला महामंत्री रमेश चन्द्र गोयल ने बताया कि ज्ञापन में जयपुर के प्रताप नगर निवासी मनीष गर्ग की पुत्री वंशिका गर्ग की दिनांक 06 जून 2026 को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मृत्यु के प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की गई है।
सम्मेलन के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दु:खद घटना को लेकर अग्रवाल समाज में गहरा आक्रोश एवं रोष व्याप्त है। घटना स्थल के संबंधित थाने में प्रकरण दर्ज होने के बावजूद अब तक कोई ठोस एवं संतोषजनक कार्यवाही नहीं होने से समाज में असंतोष बढ़ रहा है। समाज को आशंका है कि अपराधियों को संरक्षण मिल रहा है।
जिला उपाध्यक्ष एवं सवाई माधोपुर अग्रवाल समाज सेवा संस्थान कोटा के अध्यक्ष दीपक सिंघल
ने बताया कि राज्य सरकार से निम्न मांगें की हैं:
1. वंशिका गर्ग मृत्यु प्रकरण की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष, समयबद्ध जांच करवाई जाए।
2. दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी कर कठोरतम कानूनी कार्यवाही की जाए।
3. जांच की प्रगति की नियमित निगरानी कर पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाया जाए।
ज्ञापन में कहा गया है कि इस मामले में त्वरित कार्यवाही से समाज में कानून के प्रति विश्वास बना रहेगा। सम्मेलन को पूर्ण विश्वास है कि राज्य सरकार इस गंभीर मामले में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ उचित कार्यवाही करेगी।
ज्ञापन सौंपने वालों में जिला अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश सिंघल, जिला महामंत्री रमेश चन्द्र गोयल, पूर्व राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष हेमराज जिन्दल,जिला उपाध्यक्ष दीपक सिंघल, चेतन्य गोयल,टीकम अग्रवाल खांडवाला, रमेश चन्द्र गुप्ता हाड़ौती, भवानी शंकर गर्ग, विष्णु कांत गुप्ता, कन्हैया लाल, रवि कुमार सुरेश कुमार अग्रवाल राहुल अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।