बिलाली में 9 दिवसीय 108 कुंडात्मक शीतला चंडी महायज्ञ सम्पन्न

कुमार अंकेश

पूर्णाहुति व भंडारे में उमड़ा श्रद्वालुओं का सैलाब

बानसूर|स्मार्ट हलचल।क्षेत्र के ग्राम बिलाली स्थित शीतला माता मंदिर में 1 जून से चल रहा 9 दिवसीय 108 कुंडात्मक शीतला चंडी महायज्ञ मंगलवार को पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे के साथ सम्पन्न हो गया। दानेश्वरदास महाराज चित्रकूट के सानिध्य में आयोजित इस महायज्ञ में नौ दिनों तक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान और लाखों आहुतियां अर्पित की गईं। अंतिम दिन पूर्णाहुति के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन में भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि औंर खुशहाली की कामना की। इस दौरान मंदिर परिसर पूरे दिन भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहा। इस अवसर पर विशाल देशी घी के भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 30 हजार श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद की व्यवस्था की गई। दूर-दराज के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया। समिति ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी दानदाताओं, कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व श्रद्धालु मौजूद रहें।