आदिवासी मीणा समाज पंच पटेल महासभा ने प्रतापगढ़, थानागाजी और टहला तहसील अध्यक्ष नियुक्त किए

रमेश मीणा
स्मार्ट हलचल |अलवर। आदिवासी मीणा समाज पंच पटेल महासभा के संगठन विस्तार के तहत प्रतापगढ़, थानागाजी और टहला तहसीलों के लिए नए तहसील अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष कमल सिंह मीणा ने बताया कि संगठन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह नियुक्तियां की गई हैं।
नियुक्तियों के अनुसार सियाराम मीणा पुत्र घासीराम मीणा, निवासी डूमोली, पोस्ट झिरी, को प्रतापगढ़ तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं एडवोकेट रत्नेश मीणा पुत्र पेमाराम मीणा, निवासी बाछड़ी, को थानागाजी तहसील अध्यक्ष तथा केदार ठेकेदार पुत्र गणेशराम मीणा, निवासी मलाणा, को टहला तहसील अध्यक्ष बनाया गया है।
जिलाध्यक्ष कमल सिंह मीणा लाठकी ने बताया कि उनकी अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. पुरुषोत्तम मीणा एवं प्रदेश अध्यक्ष पृथ्वीराज बगलाई द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए इन नियुक्तियों को स्वीकृति प्रदान की गई।
उन्होंने नव नियुक्त तहसील अध्यक्षों से अपनी-अपनी तहसीलों की कार्यकारिणी का गठन शीघ्र करने का आह्वान किया, ताकि संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।
मीडिया को यह जानकारी जिलाध्यक्ष कमल सिंह मीणा लाठकी द्वारा प्रदान की गई।