(हरिप्रसाद शर्मा)
पुष्कर/ अजमेर/स्मार्ट हलचल।धार्मिक नगरी पुष्कर में कमला एकादशी स्रान के साथ पुरुषोत्तम मास का पंचतीर्थी स्रान शुरू हो गया ।ज्येष्ठ पुरूषोंतम मास (अधिक मात्र) को कमला एकादशी के मौके पर पुष्कार के पवित्र सरोवर में गुरुवार को हज़ारों श्रद्धालुओं ने धार्मिक सान किया । जिसके साथ ही पंचतीर्थ स्नान शुरू हो गया है । जो यह स्नान पाँच दिनों का होता हैं । लोगों ने आस्था की डुबकी लगाकर धर्मलाभ प्राप्त किया। गायों को जगह जगह चारा डलवाया वहीं पुष्कर के रबड़ी के मालपुओं का दान किया । बताया जाता है कि पुरूषोंतम मास में गायों को चारा एवं मालपुए का दान का महत्व है ।
ब्रह्म मुहूर्त में ही घटों पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा शुरू हो गया। महिलाएँ घाट में रंग बिरगे परिधान में नज़र आई। देखते ही देखते दिन सुरज परवान पर चढ़ने लगा । श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ने लगी। घाटों व बाज़ार में भीड़ देखी गई श्रध्दालुओं ने सरोवर में आस्था की डुबकी लगाका पूजा अर्चना की और ब्रह्मणों को दान पुण्य किया । श्रद्धालु स्नान कर मंदिरों के दर्शन किए मालपुए की ख़रीदारी की । पुष्कर सरोवर में स्नान के पश्चात में जगतपिता ब्रह्मा मंदिर दर्शन किए । कई लोगों ने पवित्र पुष्कर सरोवर की परिक्रमा का भी महत्व है । श्रद्धालुओं के लिए परिक्रमा का मार्ग सुलभ नहीं था । जबकि भीषण गर्मी को देखते हुए मुख्य चाटों पर कारपेट बिछाए गए।साथ ही छाया के लिए टेंट लगाए गए।
घाटो पर हुई महाआरती
कमला एकादशी पर शाम बदी घाट पर पवित्र सरोवर की महाआरती की गई । इसका श्री ब्रहम शक्ति एकादशी महाआरती संघ की ओर से तीर्थ पुरोहित शशांक पाराशर की । आरती के पश्चात भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया । जबकि अन्य घाटों पर प्रमुखता से आरती की गई ।
