रेखचन्द्र भारद्वाज
जुरहरा, जिला डीग:स्मार्ट हलचल।श्री श्याम सखा मण्डल जुरहरा व जुरहरा कस्बेवासियों की ओर से रविवार की रात्रि को खाटू श्याम बाबा का जागरण श्री कृष्ण चैतन्य मोहनाचार्य के सानिध्य व हरीश खण्डेलवाल, शिव कुमार सिंगला के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। श्याम बाबा के दरबार में विधिवत पूजा-अर्चना एवं श्याम बाबा की वंदना के साथ कार्यक्रम शुरू हुआ।
कार्यक्रम में श्री बृजधाम सुर संगीत जनूथर द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई। संगीत की धुनों पर दर्शक थिरकने पर मजबूर हो गए।
बाबा के जागरण में गायक कलाकार मोनू पलवल की प्रस्तुति किस्मत वालों को मिलता है श्याम तेरा दरबार का श्याम भक्तों ने आनंद लिया।
गायक कलाकार चन्दन शर्मा हाथरस की प्रस्तुति वीर हनुमाना अति बलवाना तथा मीठे रस से भरयो री राधा रानी लागे महाने खारो खारो यमुना जी रो पानी लागे पर श्याम भक्त झूमते नजर आए।
कार्यक्रम का समापन श्याम बाबा की आरती के साथ हुआ। श्याम सखा मण्डल जुरहरा के अध्यक्ष प्रमोद खण्डेलवाल ने बताया कि कार्यक्रम में कामां, पहाडी, पुन्हाना, होडल एवं दूरदराज के श्याम सखा मण्डलों के सदस्य व जुरहरा क़स्बे के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
